रायपुर
निगम कर्मचारियों की अंतरिम यूनियन के संतोष पांडे अध्यक्ष, वल्लभ महामंत्री और अजय कोषाध्यक्ष मनोनीत
13-Jun-2022 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने आज बैठक लेकर कर्मचारी हित के लिए रूपरेखा तैयार की। कर्मचारी यूनियन तैयार कर चुनाव कराने के लिए अंतिरिम कमेटी बनाई गई। इसमें संतोष पांडे को अध्यक्ष, वल्लभ शर्मा को महामंत्री, अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, बमशंकर गुप्ता तथा मो इम्तियाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति को सदस्यता अभियान चलाकर जल्द से जल्द चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे