रायपुर
नेवल कैडेटों ने जाना महासगरों में जल सेना के ऑपरेशन
13-Jun-2022 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। पुनित सागर अभियान के उपलक्ष्य में विश्व महासागर दिवस पर छग महाविद्यालय रायपुर के 1 सीजी नेवल एनसीसी डिविजन में एनसीसी कैडटों के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 1 सीजी नेवल एनसीसी यूनिट रायपुर के पेटी आफिसर दीपक देवांगन, झलकेंद्र सिंह के द्वारा कैडेटों को महासागरों के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना द्वारा विश्व भर के महासागरों में किए जाने वाले विभिन्न अभियानों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
इस उपलक्ष्य में महावद्यिलाय के प्राचार्य डॉ.अमिताभ बनर्जी एवं नेवल यूनिट रायपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के लेफ्टिनेंट डॉ.अनिल कुमार रामटेके ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैडेट कैप्टन तुषार साहू, पीओ कैडेट पवन सोनी, दुलेश्वर, दौलत, मोइन, वासुदेव आदि का योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे