रायपुर

दोस्त ने गर्लफ्रेंड से बात की तो कर दी हत्या, दो गिरफ्तार
13-Jun-2022 4:44 PM
दोस्त ने गर्लफ्रेंड से बात की तो कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून।
गुढिय़ारी के मुर्रा भट्टी के पास  बीती रात एक युवक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने कर दी। चाकू से इतने वार किए कि युवक वहीं मर गया। पुलिस के अनुसार मुर्रा भट्ठी इलाके में रविवार  रात करीब 10:30 बजे यशसिंह राजपूत के मोहल्ले में टपरी के पास चाय पीने पहुंचा था उसी दौरान मोहल्ले के ही दो दोस्त विक्की दिवाकर  20 वर्ष  , और अनिल लहरी 18 वर्ष दोनों चाय ,नास्ता के लिए गए थे। जहां तीनों के बीच में किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हुई, और विक्की और अनिल ने चाकू निकालकर यश पर हमला शुरू कर दिया और हमला कर फरार हो गए। यशसिंह को इलाज  के लिए मेकाहारा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में विक्की और अनिल ने बताया कि जिस लडक़ी से विक्की का परिचय था उसी से यश भी बात करता था। यह विक्की को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर यश को समझाइश देने वे लोग कल रात वहां पहुंचे थे, और यह घटना हो गई।

राजेन्द्र नगर में भी हत्या
 इधर शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में रामचंदानी नामक प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपियों ने सूजे का इस्तेमाल किया था। आरोपी पकड़ से बाहर है।


अन्य पोस्ट