रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है। छत्तीसगढ़वासियों को भी जल्द गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।छत्तीसगढ़ पूर्वी घाट पर स्थिति है, लेकिन महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है।इस लिहाज से माना जा रहा है कि इन राज्यों में मानसून के दस्तक के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच सकता है। अभी मानसून मुंबई, पुणे समेत मध्य महाराष्ट्र पहुंचने की खबर है।
एक द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर सोए हैं 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर हरियाणा से पूर्व असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 14 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है।