रायपुर

राहुल रेस्क्यू: पत्थरों के बीच सांप-बिच्छू का खतरा, सीएम ने किया आगाह
13-Jun-2022 4:38 PM
राहुल रेस्क्यू: पत्थरों के बीच सांप-बिच्छू का खतरा, सीएम ने किया आगाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून ।
जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में खुले बोरवेल के 60 फीट नीचे फंसे राहुल को बचाने के लिए चल रही मुहिम की खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज दिल्ली प्रवास के बावजूद वे लगातार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

दोपहर में सीएम ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला से फिर बात की और राहुल को बचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने मुझे बताया है कि चट्टान के बीच सांप-बिच्छू मिलने का खतरा है इसे देखते हुए सर्प विशेषज्ञ और एंटी वेनम दवाओं की व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने बताया कि इसकी व्यवस्था की गई है। साथ ही यह भी बताया कि लगातार चट्टान पर प्रहार करने के कारण जिन मजदूरों को विश्राम की जरूरत पड़ रही है, उनकी जगह दूसरे मजदूर लगाए जा रहे हैं। टनल का काम पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है।


अन्य पोस्ट