रायपुर

5 मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार
12-Jun-2022 6:10 PM
 5 मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

रायपुर, 12 जून। उरला पुलिस ने मोबाईल चोरी एवं छीनने वाले 1 आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से 5 नग मोबाईल कीमती लगभग एक लाख पॉच हजार रूपये जप्त किया गया।  चोरी, मारपीट, अवैध गांजा बिक्री, जैसे कई संगीन मामलो में जेल जा चुके खमतराई क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोह.जुबेर जो थाना उरला क्षेत्र में भी सक्रिय रहता है, उक्त आदतन बदमाश के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी कि मोबाईल, पर्स आदि की छीना झपटी के अलावा एवं चोरी व अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल रहता है। उरला पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। रविवार को निगम कार्यालय बीरगांव के पास आरोपी देखा गया। उसको चेक करने पर उसके पास कई मोबाईल मिले, पूछताछ पर उसने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले में उन मोबाईलों को प्राप्त करना और बेचने का प्रयास करना बताया। आरोपी के कब्जे से 05 नग मोबाईल कीमती लगभग एक लाख पॉच हजार रूपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 41(1$4) जॉफौ/379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रहा है। 


अन्य पोस्ट