रायपुर

राधेश्याम भवन में वीसी को श्रद्धांजलि
11-Jun-2022 6:10 PM
राधेश्याम भवन में वीसी को श्रद्धांजलि

रायपुर, 11 जून। छग संघर्ष परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, झीरमघाटी नक्सली हमले में शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथी राधेश्याम भवन लभाण्डी में प्रात: 9. बजे एवम् नगर निगम गार्डन, निगम मुख्यालय के सामने प्रात 10.30 बजे से उनके चित्र एवं प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अमितेष शुक्ल, महापौर एजाज ढ़ेबर, महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, एमआई सदस्य कुमार मेनन, आकाश तिवारी, दौलत रोहड़ा, प्रमोद तिवारी, गुरदीप गरचा, प्रमोद चौबे, उषा रज्जन श्रीवास्तव, देवमणि पाण्डेय, शिरीष अवस्थी, विकास गुप्ता, गंगा यादव. अजय शर्मा, सुरेश मिश्रा, गौतम सिंह सिदार चंद्रपुर, राजेश जैन महासमुंद, सतीश गांधी रायगढ़ सहित काफी संख्या में परिषद के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट