रायपुर

एसपी बालसुब्रमण्यम को स्वरांजलि, रविवार को बालाजी स्कूल में
11-Jun-2022 6:07 PM
एसपी बालसुब्रमण्यम को स्वरांजलि, रविवार को बालाजी स्कूल में

रायपुर, 11 जून। मशहूर गायक पद्म विभूषण  स्वर्गीय  एस पी बालसुब्रमण्यम की जयंती के मौके पर वीनस म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा  12 जून को शाम 06 बजे से  बालाजी विद्या मंदिर, देवेन्द्र नगर, रायपुर में  तेलुगु फिल्मी गीतों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में  वेणुगोपाल,  चन्द्र शेखर, राजु मंत्री, नागेश वीटुरी,  चैतन्या, श्रीमति हरिता, श्रीमति मीना, श्रीमति माधुरी, श्रीमति गीता, श्रीमति प्रसन्ना आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे । इस कार्यक्रम को सुमधुर सुरों से सजाने विशाखापट्टनम से विशेष वाद्य कलाकार सोमेश, राम बाबु,  शिवा एवं  बाबु राव उपस्थित रहेंगे । यह कार्यक्रम आंध्र असोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष जी स्वामी के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के आयोजन एवं सुचारू संचालन के लिए  तिरुमला राव, श्रीनिवास एवं श्रीमति संध्या राज भी अहम भूमिका निभा रहे हैं ।


अन्य पोस्ट