रायपुर
मंजू नायक ने जीता मिस छत्तीसगढ़ का खिताब
10-Jun-2022 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 10 जून। कोण्डागांव नगर ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। इस बार नगर को नहरपारा निवासी मंजू नायक ने ख्याति दिलाई है।
मंजू नायक रायपुर में आयोजित मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में न केवल शामिल हुईं, बल्कि मिस छत्तीसगढ़ का खिताब जीतकर कोण्डागांव का नाम रोशन किया है। अपनी उपलब्धि के बारे में मंजू नायक ने कहा कि, रायपुर में आयोजित मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में मिस छत्तीसगढ़ का खिताब जीती हैं। उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक रहा है। इससे पहले भी वह मिस कोण्डागांव का खिताब जीत चुकी हंै और अब उन्हें मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। वे इतना में ही नहीं रुकना चाहती, आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी नगर को ख्याति दिलाना चाहती हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे