रायपुर
पुराने विवाद के चलते मारा चाकू, घायल
10-Jun-2022 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जून। राजेंद्र नगर इलाके में गांधी मैदान में गुरूवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक शख्स ने अपने ही परिचित पर चाकू से हमला कर दिया। गांधी मैदान में पुराने विवाद के चलते हमला कर आरोपी फरार हो गया। सूचना थाने में मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया, आरोपी भूपेंद्र सिंधी ने प्रखर उपाध्याय निवासी विजेता कांप्लेक्स को जख्मी कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे प्रखर गांधी मैदान में टहल रहा था तभी आरोपी ने जोर-जोर से चिल्लाने की बात कहते हुए विवाद किया। गाली गलौज कर मारपीट की। इसी दारौन आरोपी ने अपने पास में रखे चाकू निकालकर प्राथी के ऊपर हमला कर दिया। जांघ में चोट पहुंचाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में प्रार्थी के द्वारा सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे