रायपुर
डाक सहायकों के विलय का विरोध बढ़ा
10-Jun-2022 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ओडिशा के अफसरों ने डाक महानिदेशालय को भेजा पत्र
रायपुर, 10 जून। तीन श्रेणी के डाक सहायकों के पदों के विलय ( मर्जर) का विरोध बढ़ता जा रहा है। ओडिशा सीपीएमजी सर्किल के सहायक निदेशक आरी बीके पात्रो ने सहायक डाक महानिदेशक दिल्ली को इस पर पत्र लिखा है। गुरुवार को लिखे पत्र में पात्रो ने इस विलय हो अव्यवहारिक बताया है। उन्होंने डाक निदेशालय दिल्ली से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि तीनों ही डाक सहायकों के कार्य अलग अलग होने से विलय करने पर न्याय नहीं हो पाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे