रायपुर
हरियाणा के विधायकों को लेकर सीएम बघेल चंडीगढ़ रवाना
09-Jun-2022 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। तीन से चार बार मतदान का मॉक ड्रिल में प्रैक्टिस कराने के बाद सीएम भूपेश बघेल विशेष विमान से हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को लेकर अब से कुछ देर पहले चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। क्रॉस वोटिंग के डर से छत्तीसगढ़ लाए गए थे।
ज्ञात हो कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन को जीत दर्ज करने के लिए 31 विधायकों के मतों की आवश्यकता थी। लेकिन राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए तीसरे नाम की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद लगभग एक हफ्ते पहले हरियाणा से 31 में से 28 विधायक छत्तीसगढ़ पहुँचे थे। इसके बाद से लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरियाणा के विधायकों से मुलाक़ात करने आते रहें ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे