रायपुर
लुटेरों को पकडऩे वाले सम्मानित
08-Jun-2022 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने लूट कर भागने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया।पुरानीबस्ती थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम द्वारा न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में लूट कारित कर भाग रहे आरोपियों को घटना के तत्काल बाद घेराबंदी कर पकड़ा था। रात्रि गश्त के दौरान रायपुर पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों से चाकू और मोबाइल किया बरामद। पीडि़त की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर थाना में अपराधियों के विरुद्ध लूट का मामला पंजीबद्ध हुआ था। सम्मानित लोगों में. निरीक्षक लखनलाल पटेल आरक्षक विपिन भुनेश्वर ठाकुर, पवन कन्नौजे परदेसी कटारे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे