रायपुर

जीएम संरक्षा पुरस्कार बीएमवाई के 2 सीनियर ट्रेन मैनेजर को , डीआरएम ने दिया
08-Jun-2022 6:06 PM
जीएम संरक्षा पुरस्कार  बीएमवाई के 2 सीनियर ट्रेन मैनेजर को , डीआरएम ने दिया

रायपुर, 8 जून। ट्रैन परिचालन के लिये आवश्यक संरक्षा से संबंधित उत्कृष्ट कार्य  के लिए लाल दास, सीनियर ट्रेन मैनेजर/ बीएमवाई  एवं  उग्रसेन सोना, सीनियर  ट्रेन  मैनेजर /बीएमवाई को  हाॅट एक्सेल  डिटेक्ट करने एवं इसकी सूचना  तुरंत सभी संबंधितों को दिया। इसके बाद उक्‍त बोगी को डिटैच किया गया।  उनके इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक स्‍तर का मंथली संरक्षा पुरस्कार के तहत मई  का संरक्षा पुरस्कार भी श्याम सुंदर गुप्ता , डीआरएम/रायपुर के द्वारा संरक्षा रिव्‍यू मिटिंग के दौरान  दिया गया।इस मौके पर       अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी  डी. एन. बिस्‍वाल और सभी शाखा अधिकारी की उपस्थित रहे। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट