रायपुर

संबलपुर के लिए दुर्ग से रेलवे भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10 को
08-Jun-2022 5:50 PM
संबलपुर के लिए दुर्ग से रेलवे भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व तटीय रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08301/ 08302 संबलपुर -दुर्ग -संबलपुर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

10 जून (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-दुर्ग परीक्षा स्पेशल संबलपुर से 20.30 बजे रवाना होकर 21.05 बजे बरगढ़ रोड, 22.00 बजे बालांगीर, 23.00 बजे टिटलागढ़, 00.05 बजे काटाभांजी, 00.35 बजे हरिशंकर रोड, 1.05 बजे खरियार रोड, 1.38 बजे बागबाहरा, 2.30 बजे महासमुंद, 4.15 बजे रायपुर, 5.30 बजे  11 जून (शनिवार) को दुर्ग पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08302 दुर्ग संबलपुर परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से  11 जून (शनिवार) को 21:00 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रायपुर, 23.25 बजे महासमुंद, 00:05 बजे बागबाहरा, 00:40 बजे खरियार रोड, 01.05 बजे हरिशंकर रोड, 01.30 बजे काटाभांजी, 2.40 बजे टीटलागढ़, 3:55 बजे बालांगीर, 4.28 बजे बरगढ़ रोड, 5.15 बजे संबलपुर 12 जूनरविवार को पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 02एसएलआर, 01 स्लीपर और 10 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, कुल 13 कोच रहेंगे।


अन्य पोस्ट