रायपुर
घर के सामने खड़ी ई रिक्शा आग के हवाले
07-Jun-2022 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 जून। टिकरापारा इलाके में बीती रात किसी अज्ञात शख्स ने घर के सामने खड़ी ई रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर छानबीन में जुटी। प्रार्थी सैय्यद सलीम के घर के बाहर खड़ी उनकी ई रिक्शा को अज्ञात ने आग के हवाले किया। पुलिस को शक है कि सैय्यद के साथ किसी पुरानी दुश्मनी के चलते अज्ञात ने आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया। संभवतया रात बारह बजे के बाद सैय्यद और उसका परिवार सोने चला गया, इसी दौरान अज्ञात ने घटना को अंजाम दे दिया। आगजनी की घटना में ई रिक्श पूरी तरह से नष्ट हो गया। सारे कलपुर्जे जल गए। मामले में बयान लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे