रायपुर
कांग्रेस पूरे देश में बिखराव की बीमारी से पीडि़त: कौशिक
06-Jun-2022 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हरियाणा कांग्रेस के भीतर मचे सियासी भूचाल पर तंज कसते कहा कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।पूरे देश में कांग्रेस बिखराव की बीमारी से पीडि़त है।इसका सीधा उदाहरण हरियाणा के भीतर चले सियासी धमासान को शांत करने कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाना पड़ा है। इसके साथ ही कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा भी है। अब तक कांग्रेस के लिये छत्तीसगढ़ पालिटिकल पर्यटन का सबसे प्रमुख केन्द्र बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्यसभा चुनाव के लिये पर्यवेक्षक बनाये जाने पर कहा कि वे जहां भी जाते है परिणाम सबके समाने होता है।इस समय सूमचे कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर है कि उनके पूज्य परिवार को कैसे संरक्षित किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे