रायपुर

जुनेजा ने काली माता, और ढेबर ने बैजनाथ पारा वार्ड में शुरू किए विकास कार्य
06-Jun-2022 7:32 PM
 जुनेजा ने काली माता, और ढेबर ने बैजनाथ पारा वार्ड में शुरू किए विकास कार्य

रायपुर, 6 जून। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजाने काली माता वार्ड क्रमांक 11 का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं से अवगत हुए।

कुलदीप जुनेजा ने जेठवा 42 लाख रुपए की लागत से गार्डन के सौंदयिकर्ण कार्य, जेठवा गार्डन बायपास नाली निर्माण 17 लाख, तालाब सौंदयिकर्ण लागत 22 लाख,  कुष्ठ बस्ती में मन्दिर जीर्णोद्धार लागत 2 लाख, तरुण नगर सडक़ डामरीकरण लागत 71 लाख का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने तालाबों के सौंदयिकर्ण में लोग  कचरा  न फेक पाय इसलिए ग्रिल लगाने, पचरी जीर्णोद्धार, नाली का तालाब से डायवर्सन एवं लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। इसके साथ ही बरसात के पहले नाली निर्माण कार्य पूर्ण करने एवं जल भराव की समस्याओं से निदान के लिए लगातार नाली निर्माण कार्य सुचारू रूप से संचालित होने की बात कही।


अन्य पोस्ट