रायपुर

भिलाई तीन में लंबे जाम से जूझते रहे दैनिक यात्री
06-Jun-2022 6:54 PM
भिलाई तीन में लंबे जाम से जूझते रहे  दैनिक यात्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  6 जून। भिलाई-3 फोरलेन में सोमवार सुबह लंबा जाम रहा। इससे रायपुर दुर्ग के दैनिक यात्रियों के साथ नागपुर की ओर जाने वाले लोग भी  परेशान रहे। यह जाम भिलाई-3 के पास से चरोदा तक लगा हुआ था।

 हर साल की तरह इस साल भी भिलाई-3 में उर्स कमेटी द्वारा उर्स का आयोजन किया गया था। उर्स रातभर चला। बताते हैं कि इस साल चादर की संख्या बढ़ गई थी?।पहले 10 से 15 चादर आते थे, लेकिन इस बार इसकी संख्या 40 से 45 हो गई थी। आयोजन सोमवार सुबह तक चलता रहा। वैसे भी भिलाई-3 थाने के पास का यह चौराहा गाडिय़ों के भीड़ से भरा रहता है। ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग काफी देर की होने के कारण गाडिय़ों को निकलने में ही समय लगता है।


अन्य पोस्ट