रायपुर

लेवल क्रासिंग कैसे पार करें सिखा रहा रेल्वे
05-Jun-2022 7:24 PM
लेवल क्रासिंग कैसे पार करें सिखा रहा रेल्वे

रायपुर, 5 जून। 9 जून तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संरक्षा  अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों  एवं सिविल डिफेंस वॉलिंटियर के द्वारा  रायपुर स्टेशन, उरकुरा , भिलाई  हाउस , सरोना , सरस्वती नगर स्टेशन एवं  विभिन्न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट,  वॉल्टेयर गेट , गोगांव गेट,  सरस्वती नगर , संन्यासी पारा,  सुपेला,  खुर्सीपार गेट सहित  11 समपार फाटकों में  तथा इसके अलावे भनपुरी पेट्रोल पंप,  सुपेला , गुढिय़ारी पेट्रोल पंप सहित 6 पेट्रोल पंप एवं मार्केट में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई इस अवसर पर रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में अनाउंसमेंट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।


अन्य पोस्ट