रायपुर
हसदेव में खनन के विरोध में आप ने 90 विधायकों को सौंपे पौधे
05-Jun-2022 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस से आप कार्यकर्ता सभी 90 विधायकों को पौधे भेंट कर उनसे सवाल पूंछेगे कि आपने हसदेव अरण्य बचाने प्रयास क्यों नहीं किया और आप बचाना चाहते है या नही । उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेसियों द्वारा जिला पंचायत में खनन के विरुद्ध प्रस्ताव पारित हुआ फिर भी राज्य सरकार खनन क्यों करवा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे