रायपुर

बर्थ डे पार्टी में पहुंची महिला से मारपीट, खमतराई थाना में लिखाई रिपोर्ट
04-Jun-2022 6:53 PM
 बर्थ डे पार्टी में पहुंची महिला से मारपीट, खमतराई थाना में लिखाई रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 4 जून। खमतराई इलाके में बर्थ पार्टी में शामिल होने के लिए मायके पहुंची एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पार्टी के दौरान शराब पीकर महिला पर हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए सिर में चोट पहुंचाने की कोशिश की। खम्हारडीह निवासी लता साहू ने शुक्रवार की रात उपजे विवाद में मारपीट करने वाले होरीलाल साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। महिला का कहना है वह अपने बच्चे और पति के साथ मायके पहुंची थी। बर्थ डे पार्टी में होरीलाल भी मौजूद था। उसने शराब पीने के बाद अचानक से गाली गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध जताने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दिया। धक्का मुक्की करने के बाद उसने सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की। बहरहाल पुलिस ने होरीलाल साहू के खिलाफ केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।


अन्य पोस्ट