रायपुर
ट्रांसपोर्टकर्मी की दोपहिया चोरी
04-Jun-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। शहर में सक्रिय बाइक चोर गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। खमतराई से बीते रोज ट्रांसपोर्टकर्मी की दोपहिया गायब कर दी। शिकायत के तीन दिन बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया। अज्ञात चोर बीरगांव नागेश्वर नगर में रहने वाले मनीष ठाकुर की दोपहिया ले उड़े। मनीष एक तारीख की सुबह रोज की तरह रावाभाठा स्थित कार्यालय में काम पर पहुंचा था। उसने कार्यालय के बाहर अपनी दोपहिया सीजी 04 एलक्यू 7564 को खड़े कर दिया। रात नौ बजे तक बाइक वहीं पर था लेकिन अगले एक घंटे में किसी ने वाहन गायब कर दिया। मनीष ने बाइक नहीं दिखने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की कोशिश की। आखिर में बाइक चोरी हो जाने के शक में थाना आकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज कैमरा खंगाल रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे