रायपुर
विधायकों के आयकर भुगतान की व्यवस्था बदलेंगे सीएम-हुपेंडी
03-Jun-2022 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनता के टैक्स के पैसे से विधायकों का आयकर भरे जाने पर सवाल करते हुए कहा है कि क्या आपके विधायक आयकर देने में भी सक्षम नहीं हैं? जनता के पैसों की ऐसी बर्बादी क्यों की जा रही है। हुपेंडी ने कहा भूपेश बघेल में इतना भी नेतृत्व भाव नहीं की बड़ी बड़ी गाडिय़ों में घूमने वाले और इतनी सुविधाओ के भोगी जनता के विधायक अपना इनकम टैक्स भी जनता से भरवाए ये पूरी तरह गलत है।आम आदमी पार्टी आपसे निवेदन करती है कि इन विधायकों को स्वयं का आयकर विधायकों को स्वयं ही भरने को आदेशित करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे