रायपुर
निगम के नगर निवेश विभाग ने डूंडा में 2 एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी
01-Jun-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जून। नगर निगम जोन 10 के की नगर निवेष विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 54 के क्षेत्र में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र निजी भूमि में अवैध रूप से मुरूम सडक बनाकर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई गई है। थ्रीडी की सहायता से मुरूम रोड काटकर एवं आवागमन अवरूद्ध करके स्थल पर प्रभावी तरीके से रोक लगायी ।
जोन 10 कमिष्नर ने बताया कि डूंडा में अज्ञात नागरिकों द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। रायपुर तहसीलदार को निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा पत्र लिखकर वास्तविक भू स्वामी एवं जमीन से संबंधित जानकारी मांगी गयी है। जानकारी मिलते ही वास्तविक भू स्वामी पर कानूनी कार्यवाही करने पुलिस थाना में नगर निवेश जोन 10 द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे