रायपुर
साइकिल सवार से मोबाइल लूटा
31-May-2022 9:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 मई। काम खत्म कर घर जाते वक्त कालीबाड़ी के पास एक साइकिल सवार से मोबाइल लूटकर आरोपी भाग निकला। दोपहिया सवार आरोपी ने पीछे से आकर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन को लूटा। हुलिया के आधार पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बताया घटना रविवार शाम की है। प्रार्थी कोनेन काम खत्म कर घर लौट रहा था। साइकिल सवार कोनेन अपने पास रखे मोबाइल फोन से बात करते जा रहा था कि तभी पीछे से एक अज्ञात दोपहिया सवार ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। मोबाइल लेकर आरोपी मेन रोड से भाग निकला। हड़बड़ाहट में प्रार्थी आरोपी का ठीक तरह से हुलिया नहीं देख सका। गाड़ी के बारे में बताए जाने पर पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले की खोजबीन में जुटी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे