रायपुर
जेल भेजे गए अमित बघेल
31-May-2022 9:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/बालोद, 31 मई। छत्तीसगढ़ क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसे कल सरगुजा से गिरफ्तार किया था। आज सुबह उन्हें पुलिस बल के साथ बालोद लाया गया और यहां सुबह 7 बजे ही उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया।
अमित बघेल हसदेव फारेस्ट मामले में सरगुजा दौरे पर था। बता दें हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उसने साधुओं के खिलाफ विवादित टिपण्णी की थी जिसके बाद जैन समुदाय ने रैली निकाली थी और राजयपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर गिरफ्त्तार करने की मांग की थी जिसके बाद कल गिरफ्तार किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे