रायपुर
ट्रेन संचालन में कोई शार्टकट नहीं होता, बरतनी होंगी ये सावधानियां
30-May-2022 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा तिल्दा में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए ऑफलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेन संचालन में शॉर्टकट से बचने सावधानियां, ब्लॉक लाइन के खिलाफ प्वाइंट सेटिंग, सिग्नल फेलुअर कार्यवाही के लिए डिसकनेक्शन एवं रीकनेक्शन एवं प्री मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें जेके पात्रा, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 64 लोगों ने संगोष्ठी में भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे