रायपुर

हनुमान टेकरी में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 1 जून से
29-May-2022 9:04 PM
हनुमान टेकरी में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 1 जून से

मनेन्द्रगढ़, 29  मई। श्री विजय हनुमान टेकरी मंदिर में आगामी 1 जून से पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री लड्डू गोपाल की प्राण प्रतिष्ठा भी की जायेगी। आयोजन के संबंध में समिति के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जून को मांगलिक कलश यात्रा के साथ होगा। इसी कड़ी में 2 जून को मंडप प्रवेश, 3 जून अरणी मंथन, 4 जून को वेदी पूजन व हवन होगा।  आयोजन के अगले दिन 5 जून रविवार को मूर्ति का जलाधिवास, 6 जून सोमवार को मूर्ति का अन्नाधिवास तथा 7 जून मंगलवार को फलाधिवास होगा। आंठवें दिन 8 जून बुधवार को पुष्पाधिवास एवं महास्नान के साथ मूर्ति को नगर भ्रमण कराया जाएगा।  आयोजन के अंतिम दिन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन मंदिर परिसर में सायं साढ़े 4 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त सभी आयोजन जगदीश दास फलाहारी बाबा के सानिध्य में होगा।

 आयोजन को लेकर मंदिर के महंत रामेश्वर दास महाराज समेत समिति के सभी पदाधिकारी सक्रिय हैं।


अन्य पोस्ट