रायपुर
रायपुरा भट्ठी के बाहर मारपीट
29-May-2022 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 मई। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने युवक की बेदम पिटाई कर दी। आरोपी ने रायपुरा भ_ी के बाहर हमला कर दिया। डीडी नगर पुलिस ने रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया अज्ञात शख्स ने सूरज सागरवंशी से शनिवार के दोपहर मारपीट की। सूरज को शराब के लिए पैसे मांगे। सूरज ने पैसे देने से मना किया तभी अज्ञात ने गाली गलौज शुरू कर दिया। सूरज ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने हाथ मुक्के से हमला कर दिया। शराब के लिए पैसे नहीं देने की वजह से अज्ञात आरोपी ने मौके पर सूरज की बेदम पिटाई कर दी। चोटित हालत में थाना आकर सूरज ने अज्ञात के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे