रायपुर

हारिका के भजनों ने शाम को किया भक्तिमय
28-May-2022 10:55 PM
हारिका के भजनों ने शाम को किया भक्तिमय

रायपुर, 28 मई। आंध्र ब्राह्मण समाज आज शाम भक्ति संगीत कार्यक्रम मे आन्ध्र प्रदेश् के जेमिनी टी वी के प्रसिद्ध कार्यक्रम बोल बेबी बोल की फाइनलिस्ट कु. हारिका शिवराम  ने अन्नमायाचार्य, रामदास, और  त्यागराज के भजनों की प्रस्तुति दी।

इनके साथ की-बोर्ड  पे जी. हरी, इलेक्ट्रिक पेड पर श्रीनिवास, बांसुरी पर वी कुर्मानन्दम और तबले पर बी रमनमूर्ती संगत दी ।

इस कार्यक्रम मे प कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के  पूर्व प्रिंसिपल  एम श्रीराम मूर्ति एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगीत जगत से  जुड़ी गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा.के श्रीधर्, जी स्वामी एवं  रमाकृष्णा  है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री बालाजी विद्या मंदिर परिसर, देवेंद्र नगर, रायपुर मे किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  आर मुरली ने की। इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के संगीत महाविद्यालय के छात्र और समाज  के  प्रबुद्धजन,  अन्नामयाचार्य एवं त्यागराज के कीर्तनों का आनंद लेंगे।


अन्य पोस्ट