रायपुर

आजाद चौक थाना में जुर्म दर्ज, घरेलू विवाद में महिला पर जानलेवा हमला
28-May-2022 7:22 PM
आजाद चौक थाना में जुर्म दर्ज, घरेलू विवाद में महिला पर जानलेवा हमला

रायपुर, 28 मई। मंगलबाजार गली नंबर आठ के सामने एक महिला पर उसके परिचित ने जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से गंभीर चोंटे पहुंचाई। शिकायत होने के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले में अंबिका निर्मलकर ने राजा निर्मलकर के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया। पुलिस का कहना है, आरोपी राजा से पुराने समय से विवाद चल रहा है। घरेलू विवाद को लेकर राजा ने एक बार फिर से दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। बीते रोज घर आकर गाली गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तभी आरोपी राजा ने चाकू निकालकर अंबिका पर हमला कर दिया। जानलेवा हमला कर अंबिका को गंभीर चोट पहुंचाया। परिजन ने किसी तरह से अंबिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बारे में सूचना देने के बाद आरोपी राजा के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट