रायपुर

अज्ञात चोरों का इलाके में उत्पात, बिजली विभाग के कैंपस से ट्रांसफार्मर चोरी
28-May-2022 7:19 PM
 अज्ञात चोरों का इलाके में उत्पात, बिजली विभाग के कैंपस से ट्रांसफार्मर चोरी

रायपुर, 28 मई। कोटा सरस्वती नगर इलाके में बिजली विभाग के कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफार्मर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने कैंपस के अंदर में रखे 95 हजार रुपये कीमती ट्रांसफार्मर चुरा लिया। विभाग की तरफ से उत्तम कुमार साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उत्तम का कहना है अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात कैंपस में आकर चोरी की। उप केंद्र कार्यालय के बाहर 12 नग ट्रांसफार्मर रखे हुए थे। आरोपी उसे चालाकी से ले भागे। पुलिस को शक है कैंपस के मैदान में बाउंड्रीवाल फांदकर चोर अंदर घुसे थे। एक-एक करके ट्रांसफार्मर को गायब किया। चोरी के मामले में लोकल गैंग के बारे में पतासाजी चल रही है।


अन्य पोस्ट