रायपुर

आटो चालक को चाकू से घायल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
28-May-2022 7:18 PM
आटो चालक को चाकू से घायल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

घर लौट रहे आटो चालक को रोककर गाली गलौज और मारपीट की थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। दिन भर के काम के बाद आटो से घर लौट रहे ड्राइवर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुढिय़ारी पुलिस के अनुसार  प्रार्थी रवि यादव ने प्रीतम नगर अशोक नगर में किराये के मकान में रहता है । वह  स्वयं का आटो चलाता है। रवि  एक मई की रात्रि अपने आटो से घर जा रहा था। करीबन 9:30 बजे नामदेव किराना स्टोर्स के पास एक्टीवा में सवार शुभम पटले, छगन एवं मलिंगा साहू गलत दिशा से आकर रवि  के आटो से टकरा गये। इस पर  तीनों  अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखें धारदार चाकू से वार कर किया। इस रिपोर्ट पर अपरोपियों के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी में  धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी शुभम पटले, छगन निषाद एवं ईश्वर उर्फ मलिंगा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से क्ष 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

 


अन्य पोस्ट