रायपुर

कोंडागांव में एमओयू
28-May-2022 7:17 PM
कोंडागांव में एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात दौरे पर शनिवार को कोंडागांव में हैं। सीएम की  उपस्थिति में आज दो एमओयू हुए। इनमें पहला माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव तथा चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य इथेनॉल परियोजना निर्माण के लिए प्रबंधकीय सलाहकार के लिए अनुबंध किया गया।

दूसरा कोंडागांव जिला प्रशासन और नेचरएस्केप के मध्य बांस से सामग्री बनाने, आर्टिजन रिसोर्स सेंटर का निर्माण करने और उपयोगी शिल्प वाली कलाकृतियों का प्रशिक्षण देने एम ओ यू हुआ।


अन्य पोस्ट