रायपुर
आटो चालक को चाकू से घायल करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
27-May-2022 8:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। दिन भर के काम के बाद आटो से घर लौट रहे ड्राइवर पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार प्रार्थी रवि यादव ने प्रीतम नगर अशोक नगर में किराये के मकान में रहता है ।वह स्वयं का आटो चलाता है। रवि एक मई की रात्रि अपने आटो से घर जा रहा था। करीबन 09ः30 बजे नामदेव किराना स्टोर्स के पास एक्टीवा में सवार शुभम पटले, छगन एवं मलिंगा साहू गलत दिशा से आकर रवि के आटो से टकरा गये। इस पर तीनों अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखें धारदार चाकू से वार कर किया। इस रिपोर्ट पर अपरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी शुभम पटले, छगन निषाद एवं ईश्वर उर्फ मलिंगा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से क्ष 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. शुभम पटले पिता हरिप्रसाद पटले उम्र 23 साल निवासी अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02. छगन निषाद पिता बजरंग निषाद उम्र 23 साल निवासी अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर
03. ईश्वर उर्फ मलिंगा पिता कुंज बिहारी साहू उम्र 24 साल निवासी अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे