रायपुर
70 लोगों ने ली आप की सदस्यता, संगठन विस्तार भी सूरज उपाध्याय,प्रदेश सहसंयोजक,
27-May-2022 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भानु चंद्रा, प्रदेश संगठन मंत्री
रायपुर, 27 मई। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अनुशंसा पर संगठन मंत्री भानू प्रकाश चंद्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए सुरेश दिवाकर को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और आनंद मिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन विस्तार के पद पर नियुक्ति किया हैं।
वहीं बीजेपी और कांग्रेस की नीतियों से क्षुब्ध होकर रायपुर के 70 गणमान्य लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। शामिल होने वालों में 50 महिला और 20 पुरुष हैं।
पार्टी के इस कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शहर उपाध्यक्ष, गुरबीर सिंह, गुरजीत सिंह, हरिंदर संधू ,मिश्रा बनारसी, शैलेंद्र सिंह संघा, शंकर सिंह, महिला विजयलक्ष्मी तिवारी, कलावती मार्को , प्रदुमन मिश्रा बलवंत सिंह आदि प्रमुख रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे