रायपुर
रायपुर/हैदराबाद, 27 मई। भारत के प्रमुख खनन संगठन एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लौह अयस्क का 42.19 मिलियन टन उत्पादन किया और 40.56 मिलियन टन बिक्री की। इसके साथ ही कंपनी ने अपने इतिहास अब तक के सबसे बड़ी वृध्दि दर्ज की। जो पिछले वित्त वर्षके 34.15 मिलियन टन उत्पादन पर 24 % की वृध्दि है तथा वित्त वर्ष 2021 में 33.25 मिलियन न बिक्री पर 22% की वृध्दि है। देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक ने 42 मिलियन टन उत्पादन टन के मील के पत्थर को पार करते हुएअब तक के सर्वोत्तम वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। वित्त वर्ष 2022 में इसने 25882 रूपये करोड़ का टनर्ओवर का रिकार्ड दर्ज किया जो पिछले वर्ष के 15370 करोड़ रूपये पर 68% की वृध्दि है। एनएमडीसी ने 2021-22 के दौरान 12981 करोड़ रूपये के कर पूर्व लाभ की घोषणा की। जो2020-21 के 8,902 करोड़ रूपये पर 46% की वृध्दि दशार्ता है। इसी प्रकार वर्ष के दौरान कर पश्चात लाभ 9,398 करोड़ रूपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष के 6,253 करोड रूपए कीउपलिब्ध पर 50% की बड़ी वृध्दि दशार्ता है। कंपनी ने 2022 के दौरान अब तक का सर्वाधिक लाभांश 1474% का भी भुगतान किया।