रायपुर
सोमानी अपहरणकांड को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को वेतन वृद्धि का इनाम
27-May-2022 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरणकांड की विवेचना से जुड़े पुलिसकर्मियों का इंक्रीमेंट होगा. उद्योगपति के अपहरण कांड को जल्द सुलझाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, जिसके बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि 8 जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। वेतन वृद्धि का लाभ वाले पुलिस कर्मियों में अभिषेक माहेश्वरी, तारकेश्वर पटेल, नसर सिद्दिकी, कल्पना वर्मा, लोकेश देवांगन और पंकज चंद्रा का नाम शामिल है। वहीं पांच निरीक्षकों में अमित तिवारी, नितिन उपाध्याय, अश्विनी राठौर, सोनल ग्वाला और रमाकांत साहू का नाम शामिल है। इसके अलावा दो एसआई, तीन एएसआई, 12 हेंड कांस्टेबल और 37 कांस्टेबल के नाम शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे