रायपुर
भगवा गांधी टोपी-मोदी, नड्डा के जयकारे
27-May-2022 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति की बैठक में नवाचार देखने को मिला। 150 से अधिक पदाधिकारियों के सिर पर गांधी टोपी वह भी भगवा रंग की सजी हुई थी। महिला सदस्यों ने भी पहनी हुई थी। सालों तक पार्टी नेता गले में कमल फूल के निशान वाला भगवा दुपट्टा पहनते रहे हैं। यह बदलाव जयपुर की बैठक के बाद हुआ है। जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भगवा (राजस्थानी) पगड़ी पहनी थी। आडम्बर नापसंद नेताओं ने टोपी से परहेज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे

