रायपुर

पाटन के जितेन्द्र वर्मा, तमेर की जगह दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष
27-May-2022 4:38 PM
पाटन के जितेन्द्र वर्मा, तमेर की जगह दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 मई ।
पाटन विधानसभा के झाड़मोखली गांव के जितेंद्र वर्मा को दुर्ग जिले का भाजपा अध्यक्ष बनाए गए हैं । बताया गया कि इससे पहले ििजला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी वो अमेरिका में हैं । तमेर करीब 1 साल से अपनी बेटी के पास अमेरिका में है। तब से यह नियुक्ति लंबित थी।

जितेन्द्र वर्मा बीते 8 साल से भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव हैं। अब वे दोनों पदों पर रहेंगे। जितेन्द्र सीधे संगठन खेमे के माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन ने दुर्ग जिले में नया संदेश दिया है। दुर्ग जिला भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, और सांसद विजय बघेल के बीच बटी हुई है। उनकी नियुक्ति से यह फैसला दुर्ग जिले की राजनीति में नया मोड लाएगा। इससे पहले दुर्ग जिलाध्यक्ष के लिए 4 से 5 नामों की चर्चा थी। जिनमें नटवर ताम्रकार, ललित चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, लाभचंद बाफना प्रमुख थे।
 


अन्य पोस्ट