रायपुर

हसदेव अरण्य पर बृजमोहन अग्रवाल का राहुल पर हमला
26-May-2022 10:44 PM
हसदेव अरण्य पर बृजमोहन अग्रवाल का राहुल पर हमला

राहुल बताएं कौन दूध पी रहा है कौन नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा  कि राज्य सरकार को हस्तक्षेप कर तत्काल माइनिंग पर रोक लगाए।आगे उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी देश में कुछ नहीं कहते लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में जाकर हसदेव को लेकर बयान देते हैं।राज्य में जब बीजेपी की सरकार थी, तब राहुल गांधी ने हसदेव के आदिवासियों के बीच जाकर कहा था कि किसने मां का दूध पिया है जो हसदेव के जंगलों को काटेगा।

अग्रवाल ने कहा कि, राज्य में अब उनकी पार्टी की सरकार है।हसदेव को बचाने आदिवासी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। देश भर में आंदोलन हो रहे हैं, अब राहुल गांधी बताएं कि कौन दूध पी रहा है और कौन नहीं पी रहा। हसदेव के मुद्दे पर राज्य सरकार बार-बार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. केंद्र की अनुमति के बाद जब तक राज्य अगर अनुमति नहीं देती तो क्या माइनिंग चालू हो सकती है? राज्य चाहे तो इस माइनिंग को रोक सकती है.


अन्य पोस्ट