रायपुर
खरोरा मार्ग में 15 दिनों में तीसरी सडक़ दुर्घटना, अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा
24-May-2022 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मई। खरोरा मार्ग में एक बार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन से दबकर युवक की मौके पर मौत हो गई। खरोरा से रायपुर की तरफ आने वाले अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला। इस मार्ग में पिछले पंद्रह दिनों में यह तीसरी बड़ी सडक़ दुर्घटना है। अभी तक चार लोग जान गंवा चुके। मंगलवार को पुलिस ने सडक़ दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। घटना संभवतया शाम के वक्त है। अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 30 वर्ष रायपुर की तरफ पैदल आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आने वाले अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर युवक की मौत हो गई। कुछ राहगीरों की नजर पडऩे पर पुलिस को सूचना दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे