रायपुर
रामकृष्ण अस्पताल की लिफ्ट में फंसे एक दर्जन मरीज
24-May-2022 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। पचपेड़ी नाका स्थित बड़े निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की लिफ्ट फंस गई। जिसमें करीब 13 लोग सवार थे और उनमें व्हीलचेयर पर दो मरीज भी थे। लिफ्ट उपर के फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आ रही थी।
इस लिफ्ट में मरीज करीब आधे घंटे तक फंसे रहे और ये वो लिफ्ट है जिसमें मरीजों को हर तरह की जांच के लिए इसका उपयोग किया जाता है और खासतौर पर इस लिफ्ट से ज्यादातर उन मरीजों को लाया-ले जाया जाता है, जो चलने में सक्षम नहीं है। अभी यह लिफ्ट खराब है और मरीजों को खासा दिक्कत आ रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे