रायपुर
25 मई से 25 जून तक आप पार्टी गांव-गांव में करेगी जनसंवाद
24-May-2022 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मई। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने विधानसभाओं क्षेत्रों के के 90 ऑब्जर्वर सहित विधानसभा प्रभारी , अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के मद्देनजऱ और संगठन को गांव गांव तक पहुंचाने रायपुर में ट्रेनिंग। दिया। इस संचालन प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने किया है।
उन्होंने कहा कि। सभी विधानसभाओं में 100 कार्यकर्ताओं कि टीम बनाई गयी है। अब ये सभी 100 कार्यकर्त्ता 25 मई से 25 जून तक हर ग्राम मोहल्ला में जन संवाद करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के पश्चात् गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला में हर कार्यकर्त्ता को 10 गावों की जिम्मेदारी दी गयी है जो दो चरणों में पूर्ण होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे