रायपुर
कलेक्टर को ज्ञापन, अजान रोकें नहीं तो डीजे में बजाएंगे हनुमान चालीसा
23-May-2022 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। हिंदू स्वाभिमान संगठन ने कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंप कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। संगठन ने रोज पांच बार हो रहे अजान पर अपत्ति जताते हुए कलेक्टर से लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाने कहा है। इसके लिए संगठन ने 15 दिनों का अल्टिमेटम भी दिया है। इस मामले में हिंदू स्वाभिमान संगठन की अध्यक्ष व भाजपा पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए अजान होता है उस पर हमारी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि हिन्दू मंदिरों में शांतिपूर्व पूजा पाठ करते हैं उसी प्रकार मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक अजान हो। इस तरह लाउडस्पीकर के जरिए अजान क्यों किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे