रायपुर

गोविंद गड़रिया समाज के अध्यक्ष, कृपाराम उपाध्यक्ष
23-May-2022 7:21 PM
 गोविंद गड़रिया समाज के अध्यक्ष, कृपाराम उपाध्यक्ष

रायपुर, 23 मई। छत्तीसगढ़ झाड़े गड़रिया समाज की प्रदेश स्तरीय महासभा ग्राम काटाठीह में आयोजित किया गया।  महासभा की शुरूआत  महिला प्रकोष्ठ द्वारा भक्ति गीत से हुई। इसके बाद समाज में आय व्यय व लंबे समय से चल रहे सामाजिक समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

तत्पश्चात झाड़े गड़रिया समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गोविंद धनगर को अध्यक्ष एवं कृपाराम धनगर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में नरेन्द्र कुमार सचिव, राकेश बिटे सहसचिव, दयाराम धनगर कोषाध्यक्ष, लालचंद धनगर विधि सलाहकार, प्रदेश प्रवक्ता शंकर लाल धनगर व मीडिया प्रभार के लिए कैलाश, देवेन्द्र, रेशम व भोजराज धनगर को मनोनीत किया गया।

महासभा ने कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्ष गोविंद धनगर ने कहा कि समाज में नारी शक्ति की भूमि को सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिए आगे आने   के लिए जोर दिया।

कार्यक्रम में रामरतन धनगर, समारू राम, मोतीराम, रामभरोसा, गणेश राम साहू, जगदीश, डेरहाराम, पूरन, पूरंजन, नन्दू, कमल, बद्रीनारायण, भुवन लाल व प्रदेश भर से आए समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल ने किया।

 


अन्य पोस्ट