रायपुर
कार से टक्कर मारी फिर धमकी, एफआईआर दर्ज
23-May-2022 7:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। जीई रोड अनुपम गार्डन के पास रोड एक्सीडेंट के बाद युवक को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज किया। अभिषेक पांडे निवासी तिरंगा चौक कबीर नगर के मुताबिक कार क्रमांक सीजी 04 एचक्यू 1053 के चालक ने रात करीब साढ़े आठ बजे बदसलूकी की। अभिषेक ने बताया, जीई रोड से गुजरते वक्त आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मारी। इसका विरोध करने पर गाड़ी से उतरकर उसने गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में देख लेने की धमकी दी। आरोपी ने हाथ मुक्के से जख्मी करने की भी कोशिश की। अभिषेक ने बताया, वह घटना के तुरंत बाद सरस्वती नगर थाने पहुंचा। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे