रायपुर

कबीर नगर फेस टू में घुसे चोर, सूने मकान में एक लाख की चोरी
23-May-2022 6:21 PM
कबीर नगर फेस टू में घुसे चोर, सूने मकान में एक लाख की चोरी

परिवार 17 मई से बाहर था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। शहर में एक बार फिर से सूने मकानों में चोरी वारदातें बढ़ी है। कबीर नगर इलाके में फेस टू के एक मकान में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख की सफाई कर दी। मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया, उदय वीर सिंह के घर में शातिरों ने धावा बोला। एलआईजी 202 में रहने वाले उदय वीर और उसके परिवार के लोग 17 मई से बाहर थे। जब 22 मई को सभी लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। मकान के बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला। अंदर आलमारी में रखे सारे जेवरात और नगदी रकम भी गायब मिले। उदयवीर ने घर में चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। जांच उपरांत पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। लोकल चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य पोस्ट