रायपुर

उरला पठारीडीह सडक़ पर दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत
22-May-2022 6:31 PM
उरला पठारीडीह सडक़ पर दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मई। उरला थाना क्षेत्र के पठारी डीह मार्ग में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाने के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृत युवक का नाम टारजन विश्वकर्मा 22 साल बताया गया है।

उरला पुलिस ने रविवार को मामले में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टारजन बाइक से गुजर रहा था। शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे संभवतया किसी भारी भरकम वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। अज्ञात गाड़ी चालक ने पहले पीछे से टक्कर मारी फिर गाड़ी भगाने की चक्कर में स्पीड बढ़ा दी। टारजन को सभलने का मौका नहीं मिल सका। मुख्य मार्ग में टारजन को जख्मी हालत में पाकर कुछ लोग उसे डीकेएस लेकर पहुंचे। गंभीर चोट आने के बाद उपचार शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही टारजन की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट की वजह से मौके पर ही काफी खून बह चुका था। बहरहाल मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।


अन्य पोस्ट